ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 635 सीटों पर जमाया कब्जा, CM योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन का मिला फायदा

up block election result live updates
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 635 सीटों पर जमाया कब्जा, CM योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन का मिला फायदा
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 635 सीटों पर जमाया कब्जा, CM योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन का मिला फायदा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी ने यूपी ब्लॉक चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। 825 ब्लॉक में से अब तक पार्टी को 635 पर जीत मिल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जीत पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गांव तथा जिला की सरकार के बाद ब्ल़ॉक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। सीएम योगी ने कहा, अब तक जो परिणाम सामने आए हैं और जो रुझान हैं, उसमें भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से ज़्यादा सीटों पर विजयी बन रही है। पूरे नतीजे आने पर ये संख्या और बढ़ेगी। भाजपा को ज़िला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85% से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ।

 

सीएम योगी ने कहा, ये केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का परिणाम है। सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी ने आज से 7 वर्ष पहले इस देश को सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया था। जो योजनाएं बनाई गईं थीं, वे सब तक पहुंची भी हैं। प्रदेश सरकार और संगठन ने योजनाओं को लोगो तक पहुंचाया है।

बता दें कि बीजेपी ने 825 में 735 प्रत्याशी खड़े किए थे। जबकि 14 अपने सहयोगी दलों को दिए थे। कुछ जगह दोनों कार्यकर्ता बीजेपी के ही लड़ रहे थे। कुल 90 सीटें हमने छोड़ दी थी। अभी तक के रुझानों में 635 से अधिक सीटों में बीजेपी विजय बन रही है। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। बता दें कि ब्लॉक चुनाव से पहले बीजेपी ने पंचायत चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी।पार्टी को 75 सीटों में से 67 पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी के पक्ष में सिर्फ 5 सीटें आई थी। चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगले साल के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजों के जैसे ही होंगे।

सीएम योगी ने कहा था कि चार साल के काम को जनता ने स्वीकार किया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि साल 2019 में एक मुहिम चलाई गई थी कि ईवीएम की वजह से हार हुई, लेकिन इसमें तो बैलेट पेपर ही था। उसके बाद भी हार हुई। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!

Created On :   10 July 2021 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story