हरियाणा : यमुनानगर के शनि मंदिर में नाबालिग से छेड़छाड़, मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

हरियाणा : यमुनानगर के शनि मंदिर में नाबालिग से छेड़छाड़, मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क, हरियाणा। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला हरियाणा के यमुनानगर का सामने आया है। यमुनानगर में शनि मंदिर के मैनेजर ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की है। घटना सामने आने बाद लोगों ने मैनेजर की जमकर पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक मैनेजर ने पहले पीड़िता पर चोरी करने का आरोप लगाया, फिर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। 

 

 

पीड़िता ने एएनआई को बताया कि,मैनेजर ने तलाशी के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश के मुताबिक यह मामला 24 मई का है। शिकायत के अनुसार मैनेजर को रुद्राक्ष की माला नहीं मिल रही थी। उन्होंने किशोरी पर माला चोरी करने का आरोप लगाया। जबकि किशोरी ने तलाशी के दौरान पुजारी पर छेड़छाड़ की शिकायत का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

 

मंदिर प्रबंधन दबाना चाहता था मामला

पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत पुजारी और अपने परिजनों से की। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो मामले को दबाने की कोशिश की गई। जब मामले को दबाने की जानकारी लोगों को मिली तो वह भड़क गए। इसके बाद उन्होंने मैनेजर को पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद लोगों ने मैनेजर को पुलिस के हवाले कर दिया। 
 

Created On :   29 May 2018 10:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story