राजगढ़ विकासखंड के तंवरवाड क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में भ्रमण उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राजगढ़ विकासखंड के तंवरवाड क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में भ्रमण उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, राजगढ़। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को राजगढ़ विकासखंड के तंवरवाड क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में भ्रमण कर उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान झंझारपुर और किला अमरगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्रों को देखा। उन्होंने वहां सी.एच.ओ. और ए.एन.एम. को मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश दिए। स्वास्थ केंद्रों पर प्रसव केंद्र प्रारंभ करने संबंधी सामग्री, दवाईयां आदि की जानकारी ली। उन्होंने झंझाड़पुर और किला अमरगढ़ में मंगलवार और बुधवार को गर्भवती माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित कराने तथा प्रसव केंद्र पर प्रसव के समुचित व्यवस्था के लिए उन्हें जागरूक करने के निर्देशित किया। किला अमरगढ़ मे सी.एच.ओ. द्वारा बिजली नही रहने की शिकायत पर टी.सी. में रखने के निर्देश सी.एम.ओ.एच. को दिये। पंचायत भवन का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान झंझाडपुर और किला अमरगढ़ पंचायत भवनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने झंझाडपुर में सचिव को प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहने और मैदानी अमले की उपस्थिति का रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार किला अमरगढ़ में उन्होंने सचिव को ग्राम में साफ-सफाई और सड़क निर्माण का कार्य करवाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कोटवारों को पूर्ण वर्दी मे रहने के निर्देश दिये। उन्होने इन्वरेटर और आर.ओ. लगाने हेतु डी.पी.एम. को तत्काल व्यवस्था कर इन्वरेटर और आर.ओ. सभी प्रसव केन्द्रो पर लगवाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने झंझाड़पुर में मोहनपुरा सिचाई परियोजना अन्तर्गत खेतो में पानी का प्रेशर कम होने और पाइंट बढ़ाने की मांग पर कलेक्टर ने स्वयं खेत पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को आवश्यक कार्यवाही के लिये आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजगढ़ एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यादु, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता यादव सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला साथ था।

Created On :   7 Dec 2020 8:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story