प्रा. अनंतराम त्रिपाठी को दी श्रध्दांजलि

प्रा. अनंतराम त्रिपाठी को दी श्रध्दांजलि
प्रा. अनंतराम त्रिपाठी को दी श्रध्दांजलि

डिजिटल डेस्क, वर्धा ।  राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के प्रधानमंत्री प्रो. अनंतराम त्रिपाठी को  भावपूर्ण श्रद्धांजीिल अर्पित की गई। पं. रामेश्वर दयाल दुबे सभागृह में आयोजित शोकसभा में मंच पर दैनिक भास्कर के समूह संपादक प्रकाश दुबे, जय महाकाली शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष पं. शंकर प्रसाद अग्निहोत्री, प्रो. त्रिपाठी के पुत्र सरोज त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, प्रो. कुसुम त्रिपाठी, समिति के सहायक मंत्री डॉत्र हेमचंद्र वैद्य, प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल उपस्थित थे।

  उल्लेखनीय है कि प्रो. अनंतराम त्रिपाठी 14 जुलाई, 1997 से मत्युपर्यंत  राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने पचीस मूल्यवान किताबों का संपादन किया। राष्ट्रभाषा पत्रिका के 1997 से ही प्रधान संपादक थे।  राष्ट्रभाषा प्रचार समिति,  वर्धाके तत्वावधान में राष्ट्रभाषा के प्रचार कार्य को गति देने तथा प्रचारकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए राष्ट्रभाषा पत्रिका 1943 से ही नियमित निकल रही है।

 

Created On :   13 Jan 2021 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story