मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत
By - Bhaskar Hindi |3 April 2023 7:40 AM GMT
जबलपुर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री चौहान आज सोमवार को सुबह अल्प प्रवास पर डुमना पहुँचे थे। डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र जामदार, विधायक श्री अजय विश्नोई एवं श्री अशोक रोहाणी, श्री प्रभात साहू, श्री अखिलेश जैन, श्री अभिलाष पांडे, श्री रत्नेश सोनकर, श्री जय सचदेवा, श्री सोनू बचवानी एवं डॉ शुभम अवस्थी ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी भी विमानतल पर मौजूद थे।
Created On :   3 April 2023 7:40 AM GMT
Tags
Next Story