‘आप’ जहां-जहां जाती है, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है’

Wherever AAP goes, corruption increases.
‘आप’ जहां-जहां जाती है, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है’
 पंजाब के मंत्री सिंगला की गिरफ्तारी पर बोली भाजपा  ‘आप’ जहां-जहां जाती है, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है’

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी ने भाजपा को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि ‘आप’ जहां-जहां जाती है, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है।

गौरव भाटिया ने कहा कि खबर आई है कि पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मजबूरी में हटाया गया है। आप की पापी सरकार सत्ता में आई है। 68 दिन में एक बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि ‘आप; अराजक, भ्रष्टाचारी और घूसखोर हो गए हैं’। उन्होंने कहा, ‘आप जहां-जहां जाती है, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है। भ्रष्टाचारी कांग्रेस गई और आम आदमी पार्टी आ गई’।  भाटिया ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी, आंसू आपकी आंखों में नहीं हैं। पंजाब की जनता कह रही है कि एक भ्रष्टाचारी गए और दूसरे आ गए। यह जो घड़ियाली आंसू हैं, इससे देश के घड़ियाल भी शरमा जाएंगे। 6 अप्रैल 2022 को ही आपका बयान था कि 20 दिन में हमने पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। आप यह स्वीकार कर रहे हैं कि उस भ्रष्टाचार को पुनर्जन्म आपने ही कराया है’।

 ‘आप’ ही कर सकती है अपने मंत्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई : केजरीवाल 
भाजपा के हमलावर रूख के बाद आम आदमी पार्टी बैकफुट पर है। हालांकि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री को बर्खास्त करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री यह मामला दबा सकते थे, लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी। मंत्रियों को पकड़ना तो दूर, यह एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ तक कार्रवाई तक नहीं करते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2015 में दिल्ली में हमारी सरकार ने भी अपने खाद्य मंत्री पर इसी तरह की कार्रवाई की थी।

 
  

 

Created On :   24 May 2022 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story