सफेद सोने का दाम 11 हजार रुपए के पार, टूटा बरसों का रिकॉर्ड

White gold price crosses 11 thousand rupees record broken for years
सफेद सोने का दाम 11 हजार रुपए के पार, टूटा बरसों का रिकॉर्ड
सेलू सफेद सोने का दाम 11 हजार रुपए के पार, टूटा बरसों का रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, सेलू। किसानों के सफेद सोने को इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ दाम मिला हैं। बुधवार को स्थानीय उपबाजार समिति में कपास को पौणे बारा हजार रुपये दाम दिया गया। कपास के दाम में निरंतर बढ़ोतरी होने के कारण किसानों में खुशी का वातावरण है। कपास को इस वर्ष शुरुवात से ही अच्छे दाम मिल रहे हैं। कुछ दिनों से कपास के दाम दस हजार के करीब थे। लेकिन इस सप्ताह कपास के दाम 11 हजार से अधिक हो गये थे। लेकिन अब बुधवार से कपास के दाम 12 हजार की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार को सिंदी  रेलवे कृषि उत्पन्न बाजार समिति की उपबाजार समिति सेलू में कपास को 11 हजार 645 रुपए दाम दिया  गया। बोथुडा निवासी किसान सतीश देवढे की  कपास की गाड़ी को नीलामी के दौरान रिकॉर्ड तोड़ दाम मिलने की जानकारी साई व्हाइट गोल्ड जिनिंग के संचालक कपिल चांडक ने दी। बुधवार को उन्होने तकरीबन साडे चार सौ क्विंटल कपास की खरीदी की। बाजार समिति में 100 से अधिक कपास की गाडिया आयी थी। कपास को अच्छे दाम मिलने के कारण किसानों में खुशी का वातावरण हैं।

लगातार बढ़ रहे दाम

इस वर्ष कपास को शुरू से ही अच्छे दाम मिल रहे थे। वही कपास के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही  हैं। शुरुआती दिनों में ही कपास को 8 हजार 600 रुपये दाम दिया गया। कुछ दिनों में कपास का दाम 9 हजार के पार चला गया। उसमें भी समय समय बाद बढ़ोतरी होकर दाम 10 हजार रुपये  के करीब स्थिर हो गये थे। कई  दिन यह दाम कायम थे। उसमे कुछ दिनों के पास कपास के दाम 11 हजार के पार हो गये। बुधवार को 11 हजार  645 रुपये दाम दिया गया। 

12 हजार से अधिक दाम मिलने की उम्मीद

कपास के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को कपास को 11 हजार 645 रुपये   प्रति क्विंटल दाम दिया गया। वही  गुरुवार व शुक्रवार को कपास के दाम 12 हजार रुपये के पार होने की संभावना जतायी जा रही है। कपास का कम उत्पादन होने के कारण दाम बढ़ रहे हैं।इसके कारण किसानों में खुशी की लहर हैं।

 

Created On :   24 March 2022 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story