- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सेलु
- /
- दुधना नदी में बहे दो लोगों में एक...
Selu News: दुधना नदी में बहे दो लोगों में एक का शव मिला, खोजी दस्ते युद्धस्तर पर जुटे

- नदी में बहे दो लोग
- एक का शव मिला
- दूसरे की खोज शुरु
Selu News. तहसील के राजेवाड़ी गांव के पुल पर बाढ़ के पानी में बहे दो मोटरसाइकिल सवारों में एक का शव बुधवार सुबह करीब 9 बजे डुघरा-कवडधन शिवार क्षेत्र में मिला। मृतक का नाम मारोती रामभाऊ हरकल आयु उम्र 50 साल है, जो वालूर का रहने वाला बताया जा रहा है। लोअर दुधना परियोजना से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण नदी में भीषण बाढ़ आई है। राजेवाड़ी गांव के पुल पर बाढ़ का पानी खतरनाक तरीके से बह रहा है। इसके बावजूद भी मोटरसाइकिल सवारों ने पुल पार करने का प्रयास किया। दुर्भाग्यवश दोनों ही तेज प्रवाह में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रयास असफल रहे।
सेलू के राजस्व विभाग, पुलिस और आपातकालीन विभाग की टीम ने मंगलवार रात तक खोज अभियान जारी रखा। नदी किनारे के दोनों ओर के गांवों के ग्रामीणों ने भी भरपूर मदद की। उपविभागीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी, तहसीलदार व कर्मचारी लगातार खोज अभियान पर नजर बनाए हुए थे। दोपहर 4 बजे तक छब्बूराव श्रीरंगराव जावले आयु 45, निवासी गुलखंड की तलाश जारी थी।
Created On :   20 Aug 2025 6:56 PM IST













