उद्योग क्षेत्रों को गति प्रदान करेंगे : मुख्यमंत्री

Will give impetus to industry sectors: Chief Minister
उद्योग क्षेत्रों को गति प्रदान करेंगे : मुख्यमंत्री
बीकेसी में एमआईडीसी के हीरक महोत्सव उद्योग क्षेत्रों को गति प्रदान करेंगे : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बांद्रा-कुर्ला संकुल स्थित जिओ सेंटर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के हीरक महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे। महामंडल को हीरक महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 60 साल से यह काम कर रहे हैं। राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं। महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन है और यह महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के बगैर संभव नहीं है। वागले इस्टेट से महामंडल शुरू हुआ है। मेरा निर्वाचन क्षेत्र भी वागले इस्टेट ही है। मेरी राजनीति यहीं से शुरू हुई है। अब यहां आईटी पार्क खड़ा है। संपूर्ण राज्य में उद्योग लाने के लिए एमआईडीसी प्रयासरत है। यह सरकार जनता के लिए काम करने वाली सरकार है। उद्योग क्षेत्रों  को गति प्रदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में महामंडल का बड़ा योगदान है। इसीलिए राज्य उद्योग क्षेत्र में प्रथम क्रमांक पर है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पी. अनबलगन ने कहा कि साठ साल की यात्रा में मुझे यहां काम करने का अवसर मिला इसकी खुशी है। इस अवसर पर उद्योग विभाग के विकास आयुक्त हर्षदीप कांबले, सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमगोथू श्री रंगा नायक, सहमुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.डी. मलिकनेर आदि उपस्थित थे।  राज्य के  हर जिले में हमारी जमीन है। हमसे प्रेरणा लेकर दूसरे राज्य काम कर रहे हैं। हमें कुछ नीतिगत निर्णय लेने होंगे।  हमने उद्योजकों का विश्वास जीता है। 30 से 40 लाख लोगों को रोजगार देने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने 10 से 12 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं। कामगार विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव बलदेव सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल को आगे ले जाने में सभी का सहयोग है। आर्थिक विकास दर को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
 

Created On :   4 Aug 2022 11:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story