पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, मौत

Woman fell in a well due to slipping, dies
पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, मौत
छतरपुर पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, मौत

डिजिटल डेस्क, छतरपुर| बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ में एक महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंजना पति अवशेष रजक उम्र 25 वर्ष राजगढ़ शाम 5 बजे करीब खेत के कुआं की बंधान से चारा काट रही थी। इस बीच अचानक महिला का पैर फिसल गया और महिला कुएं में गिर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए राजनगर भिजवाया है। पीएम के बाद शव पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बहन के यहां गए युवक का कुएं में मिला शव
छतरपुर| शहर से अपनी बहन के यहां महाराजपुर चौक समारोह में पथ लेकर गए युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वार्ड-40 अंजनी ट्रांसपोर्ट के पीछे रहने वाले मृतक कैलाश कुशवाहा पिता लखन लाल कुशवाहा उम्र 30 साल रविवार को अपनी बहन के यहां महाराजपुर चौक समारोह में पथ लेकर गया था, जहां पर सोमवार सुबह 5 बजे तक सभी के साथ बैठे रहे। इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं लगी। परिजनों द्वारा महाराजपुर में ही कैलाश की तलाश की गई, तभी संदेह पर परिजनों ने कुएं में देखा तो युवक का शव उतरा रहा था।

Created On :   7 Sep 2022 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story