घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Woman raped in house, gang raped, case registered
घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

 डिजिटल डेस्क छतरपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनौठा निवासी एक महिला के साथ तीन लोगों द्वारा घर में घुसकर सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला जब घर में अकेली थी। उसी समय गांव के ही प्रेमचंद्र कुर्मी, भुवनेश्वर कुर्मी और दुष्यंत कुर्मी ने महिला के साथ बारी बारी के दुराचार किया। महिला की अस्मत लूटने के बाद तीनों आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को न बताने की बात कहते हुए महिला को जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म का शिकार हुई महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
मायके से लौट रही महिला से दुराचार 
 इसी तरह से नौगांव थाना क्षेत्र के बनगाय गांव में भी एक 40 वर्षीय महिला के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला जब अपने मायके से ससुराल लौट रही थी। उसी समय सुनसान जगह पर गांव का ही पंचू कुशवाहा ने महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

Created On :   7 Nov 2019 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story