- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- पीपल के पेड़ में दिख रही हनुमानजी की...
पांढुर्ना न्यूज: पीपल के पेड़ में दिख रही हनुमानजी की आकृति, दर्शन करने उमड़े ग्रामीण।
डिजिटल डेस्क पांढुर्ना.ग्राम सिराठा के बसस्टैंड क्षेत्र में निर्माणाधीन मां दुर्गा मंदिर के पास पीपल के पेड़ के तने पर हनुमानजी के जैसी आकृति दिखाई देने की खबर लगते ही ग्रामीणों में आस्था का माहौल बन गया। पेड़ को देखने और आकृति के दर्शन करने के लिए ग्राम सिराठा सहित ग्राम टेमनी, चाटवा और आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय यहां लाईट की रोशनी में पीपल के तने पर प्राकृतिक रूप से बनी आकृति हनुमानजी के स्वरूप जैसी दिखाई दे रही है। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे और श्रद्धा के साथ दर्शन व पूजन करने पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां दीप प्रज्वलित कर प्रसाद भी चढ़ाया। पेड़ में दिखाई दे रही आकृति को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। ग्रामीणों के लिए यह आकर्षण और चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।
Created On :   21 Sept 2026 8:46 PM IST










