भूजल स्तर बढ़ाने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

भूजल स्तर बढ़ाने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा भूजल संरक्षित करने एवं बढ़ाने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद के माध्यम से बृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद पन्ना के जिला समन्वयक आनंद पाण्डेय के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कगरे का बारा और ग्राम मझगांय में अटल भू जल योजना के तहत वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों एवं ग्रामीणों को टेस्टिंग किट से पानी टेस्ट करते हुए बताया कि यह पानी पीने योग्य है या नहीं साथ ही वर्षा मापी यंत्र एवं पीजो मीटर के बारे में भी बताया गया एवं रैली निकालकर जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियर सुरेश धूरिया, सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव, वालंंटियर अवध यादव के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Created On :   28 July 2023 6:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story