- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत...
Panna News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित हो रहे है शिविर

- देश में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को सशक्त बनाने
- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित हो रहे है शिविर
Panna News: देश में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा किसान कल्याण विभाग के साथ मिलकर विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान अंतर्गत शाहनगर विकासखण्ड में शिविरों का आयोजन कर किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी जा रही है। इसी तारतम्य में ग्राम परवारा में शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर के दौरान एसङीओ सौरव गुप्ता नोङल अधिकारी ने बताया की शाहनगर विकासखण्ड के सभी पंचायतवार शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। जहां क्षेत्रीय किसानों को धान की उन्नत किस्म तथा बीजोउपचार की जानकारी दी जा रही है। साथ ही फसल बीमा योजना नाममात्र के प्रीमियम पर की जाती है। किसान की फसल हमेशा खुले में रहती है।
उसे सदैव विभिन्न तरह के प्राकृतिक प्रकोपों का सामना करना पड़ता है। प्राकृतिक प्रकोपों से फसलों को हानि होने पर किसान को बीमा सुरक्षा का लाभ मिलता है। इसलिए हर किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं। शिविरों का आयोजन 25 मई से 15 जून तक प्रत्येक पंचायत में कराया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी शाहनगर एच.के. सायलवार, डॉ. जमालुद्दीन ईओ शाहनगर, एच.सी. प्रजापति, नीता मौर्या, नयन्सी सिंह, ऋचा चौधरी, सौरव नामदेव, कृष्णराज सिंह, प्राची गुप्ता सहित पशुपालन विभाग, उद्यानको विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
Created On :   12 Jun 2025 11:24 AM IST