- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मोदी सरकार के नेतृत्व में हर...
Panna News: मोदी सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में मजबूत हुआ देश: बृजेन्द्र प्रताप

- मोदी सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में मजबूत हुआ देश: बृजेन्द्र प्रताप
- ११ साल बेमिशाल पर भाजपा ने आयोजित की प्रेस वार्ता
Panna News: देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के ११ साल पूरे हो जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार की उपलब्धियों और कामकाज को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ११ साल बेमिशाल पर भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंचे पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही साथ पत्रकारों से बातचीत कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले ११ सालों से लगातार देश प्रगति और उन्नति की दिशा में आगे बढ रहा है।
देशवासियों की मूलभूत जरूरतों शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल के मामले में अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। देश के किसानों को मजबूत करने के लिए उनके खातों में सरकार किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधे राशि प्रदान कर रही है। विकास के क्षेत्र में तेजी के साथ काम हुए हैं। देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढा है और वर्ष २०४७ में भारत को दुनिया के पांच विकसित देशों में ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे आगे ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है और इस दिशा में आगे बढ रहे हैं। आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री सिंह के द्वारा विस्तार के साथ उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा कहा कि अभी हाल ही में जिस तरह से देश की सेना ने मजबूती के साथ आतंकी हमले का जबाव दिया उससे यह सिद्ध हुआ है कि हम अपनी न केवल सुरक्षा करने में सक्षम हैं बल्कि हमारे विरूद्ध साजिश रचने वालों को उनकी हर भाषा में जबाव देने में सक्षम है। आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी व मंत्री कमल लालवानी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Created On :   13 Jun 2025 12:14 PM IST