शाहनगर न्यूज: गौशाला बनवाने के लिये मटेरियल उठाने पर दो सगे भाइयों में विवाद, मामला दर्ज

गौशाला बनवाने के लिये मटेरियल उठाने पर दो सगे भाइयों में विवाद, मामला दर्ज
बीच-बचाव करने आई फरियादी की पत्नी इमरती बाई यादव और लड़का समीर यादव के साथ भी गाली-गलौज

शाहनगर ङिजिटल ङेस्क । थाना क्षेत्र के गिधौडा पटपरी गांव में जमीन को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। फरियादी खूब सिंह यादव पिता श्री सीताराम यादव उम्र 39 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी ने बताया कि उसकी गौशाला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात गिर गई थी, जिसका मटेरियल उसके भाई भूदल उर्फ रामचन्द्र यादव पिता सीताराम की जमीन में चला गया था। आज दिनांक 09/09/26 को सुबह 10 बजे वह अपनी सार का मटेरियल उठा रहा था, तभी उसका भाई भूदल आया और जमीन से मटेरियल उठाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

मना करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई फरियादी की पत्नी इमरती बाई यादव और लड़का समीर यादव के साथ भी गाली-गलौज व लिपटा-झपटी की और पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई और कमर में चोट आई।

मौके पर मौजूद विजय यादव और दीपा यादव ने घटना देखी और बीच-बचाव किया। आरोपी ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


Created On :   9 Sept 2026 7:05 PM IST

Tags

Next Story