- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सुरक्षा को ताक में रखकर चल रहे हैं...
Panna News: सुरक्षा को ताक में रखकर चल रहे हैं ई-रिक्शा

- अंचल में ई-रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ती जा
- सुरक्षा को ताक में रखकर चल रहे हैं ई-रिक्शा
Panna News: अंचल में ई-रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ई-रिक्शा जहां पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर है किन्तु ई-रिक्शा चालकों द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड किया जा रहा है। बृजपुर क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा, इटवां बडग़डी, सिस्वाहा, दमचुआ, रमखिरिया, गहरा, गजना धरमपुर, हीरपुर सुकवाहा, शाहपुर आदि गांवो तक ई-रिक्शा सडक़ मार्गाे तक में दौड रहे हैं। इन मार्ग में ई-रिक्शा में भरी सवारियों की स्थिति यह होती है कि एक दर्जन तक सवारियों को ई-रिक्शे के अंदर साथ ही पीछे खडा करते हुए रिक्शा चालक ले जाते है जिससे की खतरा बना होता है। ई-रिक्शा सीमित संख्या में सवारियों को ले जाने के लिए डिजायन किया जाता है। ज्यादा सवारी होने से ई-रिक्शा अनियंत्रित हो सकता है जो दुर्घटना का कारण बन सकता है। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
Created On :   8 Jun 2025 3:25 PM IST