- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि...
Panna News: किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री से मिले पूर्व सरपंच लक्ष्मी

- विगत दिनों दिल्ली में ग्राम पंचायत बिहरसरवरिया तहसील अजयगढ़
- किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री से मिले पूर्व सरपंच लक्ष्मी
Panna News: विगत दिनों दिल्ली में ग्राम पंचायत बिहरसरवरिया तहसील अजयगढ़ के पूर्व सरपंच लक्ष्मी अहिरवार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री अहिरवार ने कृषि मंत्री के समक्ष सिंचाई व्यवस्था में सुधार, फसल बीमा की जमीनी हकीकत, खाद-बीज की कमी और मुआवज़े में देरी जैसी अहम समस्याओं को उठाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे किसान अन्नदाता हैं उनकी हर समस्या का समाधान जरूरी है यही मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सरपंच लक्ष्मी अहिरवार को आश्वासन दिया कि किसानों की समस्या पर गंभीरता से विचार होगा। त्वरित समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मुलाकात किसानों की आवाज़ को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Created On :   8 Jun 2025 12:52 PM IST