Shahnagar/Panna news: समय से घर आने को कहा तो पति ने बरपाया कहर

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर
शाहनगर थाना के खर्रा गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी और माथे से खून बहने लगा। पीड़िता ने शाहनगर थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरियादिया सोना बाई आदिवासी पति शंभू आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी खर्रा ने थाने में बताया कि कल दिनांक 21/11/26 की रात्रि करीब 11.30 बजे उसके पति शंभू आदिवासी गांव से घूम फिर कर शराब के नशे में घर आया।
पत्नी ने समय से घर आने की बात कही तो पति ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तेरा मुंह बहुत चलता है, तुझे क्या करना है। गाली देने से मना करने पर पति ने उसके बाल पकड़कर झंझोर दिया और सिर दीवार में टेच दिया, जिससे उसके माथे में सामने की तरफ चोट लग गई और खून निकलने लगा।
पीड़िता के चिल्लाने पर ससुर जियालाल आदिवासी और देवर रानू आदिवासी दौड़कर आए, जिन्होंने बीच-बचाव किया। इसके बाद भी पति ने जान से मारने की धमकी दी।
रात्रि होने के कारण पीड़िता थाना नहीं आ सकी। सुबह उसने अपने पिता सुम्मेरा आदिवासी निवासी झांझर को फोन से घटना बताई, जिसके बाद पिता के साथ वह थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर पति शंभू आदिवासी के खिलाफ अपराध धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :  
