शाहनगर न्यूज: शाहनगर के देवरी रोड पर शराब ठेका के सामने हादसा, मारपीट का भी आरोप

शाहनगर के देवरी रोड पर शराब ठेका के सामने हादसा, मारपीट का भी आरोप
दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत, बाइक 50 मीटर तक घिसटी, युवक घायल

डिजिटल डेस्क शाहनगर - शाहनगर मुख्यालय के देवरी रोड सड़क मार्ग पर शराब ठेका के सामने सड़क पर महुआखेड़ा जा रहे दो नवयुवकों की मोटरसाइकिल आगे-पीछे जा रही थी। दोनों वाहन चालक शराब के नशे में धुत थे, तभी दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में युवक घायल हो गया। घायल ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। मौके पर दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं।

घायल युवक ने अपना नाम बृज प्रताप सिंह राठौर, पिता - मूरत सिंह राठौर बताया है। उसने बताया कि वह अपनी बाइक क्रमांक MP 35 MJ 5776 से घर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर बिरजू साहू भी बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 MJ 8724 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

पीड़ित के अनुसार दूसरी बाइक का चालक बहुत ज्यादा शराब पिए हुए था। पीड़ित का कहना है कि उसकी आरोपी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। इसके बाद भी आरोपी ने भिड़ंत के बाद उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।


Created On :  

Tags

Next Story