शाहनगर न्यूज: शाहनगर के 24 वर्षीय सत्येंद्र प्रजापति ने SI परीक्षा पास कर बढ़ाया कस्बे का गौरव

डिजिटल डेस्क शाहनगर
शाहनगर मुख्यालय के 24 वर्षीय सत्येंद्र प्रजापति ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर कस्बे का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर पूरे कस्बे में हर्ष व्याप्त है। सत्येंद्र प्रजापति कस्बे के शिक्षक लल्लू लाल प्रजापति के बेटे एवं बख्तर प्रजापति के नाती हैं।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शाहनगर सरपंच मनोज जैन एवं पत्रकार जितेन्द्र दुबे ने बधाई दी है। सत्येंद्र की सफलता से कस्बे के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
Created On :  
Tags
Next Story
