शाहनगर न्यूज: श्री रामहर्षण कुंज में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व,
डिजिटल डेस्क शाहनगर
शाहनगर मुख्यालय में स्थित केन नदी के किनारे श्री रामहर्षण कुंज में विराजे श्री मिथिला बिहारी बिहारणी जू सरकार को अन्नकूट पर्व के अवसर पर 56 भोग लगाए गए।
मंदिर के महंत श्री 1008 तुलसी दास जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री मिथिला बिहारी बिहारणी जू सरकार की दिव्य आरती की, तत्पश्चात भोग लगाया गया।
इस दौरान वैष्णव संप्रदाय सहित कस्बे के सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ अर्जित किया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के माहौल में सराबोर रहा।
Created On :  
Tags
Next Story
