Panna News: सिमरिया थाना अंतर्गत रिहायशी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ ग्रामीण दहशत में

डिजिटल डेस्क,पन्ना। सिमरिया-पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्राअंतर्गत आने वाले रैकरा ग्राम में अचानक तेंदुआ घुस आने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार कांबिंग कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ अनुपम शर्मा ने स्थिति का त्वरित जायजा लेते हुए वन कर्मियों और सुरक्षा बलों को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया है और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को अपने घरों के भीतर रहने की सख्त सलाह दी है, वहीं वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम तेंदुए की हर गतिविधि और पदचाप पर लगातार कड़ी नजर रखे हुए है ताकि समय रहते किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से पूरी तरह बचा जा सके।
इस दौरान वन विभाग के अमले ने आसपास के पूरे इलाके में मुनादी करवा दी है जिससे कि ग्रामीणजन अकेले खेतों या जंगल की तरफ जाने से बचें और बच्चों व मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ही डीएफओ अनुपम शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया है कि वन विभाग की विशेषज्ञ टीमें और रेस्क्यू दल पूरी तरह मुस्तैद हैं और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने या वापस जंगल की ओर खदेड़ने के लिए हरसंभव तकनीकी प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पन्ना टाइगर रिजर्व और बफर जोनसे सटे ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है जिसके कारण किसानों और मवेशी पालकों में भय का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन और वन अधिकारियों की इस तत्परता से ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन जब तक तेंदुआ पूरी तरह पकड़ में नहीं आ जाता तब तक पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी रखा गया है और वन विभाग और पुलिस बल भी लगातार गश्त कर स्थिति पर निगरानी बनाई हुए है।
Created On :  
