Shahnagar/Panna news: वन विभाग बना बच्चों का दोस्त : खिल उठीं मासूम मुस्कानें

पारधी समाज के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर

शाहनगर वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत बीट कुनिया में वन सुरक्षा पखवाड़ा एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में पारधी समाज के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शाहनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे के निर्देशन पर कुनियां बीट के कुपना घाट से सटे रिहायशी एरिया पर पारधी समाज के बच्चों को चॉकलेट वितरित कर बाल दिवस मना कर बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम के दौरान पारधी समाज के सदस्यों एवं बच्चों से संवाद कर उन्हें वन संरक्षण, वन सुरक्षा एवं वन्यप्राणी संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही जंगलों को आग से बचाने, वन्यप्राणियों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाने तथा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारधी समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा समुदाय में वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

इस अवसर पर बीट गार्ड कुनिया रजनीश दुबे, सुरक्षा कर्मी एवं पारधी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Created On :  

Tags

Next Story