Panna News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का आगमन २० मार्च, तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना की बैठक आयोजित

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का आगमन २० मार्च, तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना की बैठक आयोजित
मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया विधायक चुरहट विधानसभा क्षेत्र द्वारा बुंदेलखण्ड में यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा दिनांक २० मार्च २०२६ को पन्ना से निकलेगी जिसकी तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पन्ना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Panna News: मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया विधायक चुरहट विधानसभा क्षेत्र द्वारा बुंदेलखण्ड में यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा दिनांक २० मार्च २०२६ को पन्ना से निकलेगी जिसकी तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पन्ना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने कार्यक्रम के संबंध में अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थितजनों में अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा, पूर्व प्रत्याशी जीवानलाल सिद्धार्थ, राजेश तिवारी, मुरारी लाल थापक, राजबहादुर पटेल, रेहान मोहम्मद, वैभव थापक, डॉ. कदीर खान, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक तिवारी, आस्था तिवारी, वेदांत मिश्रा, बृजेन्द्र दुबे, नृपेंद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अभिषेक चौरसिया, इरफान खान, रियासत खान, सुमंत पाण्डेय, अवधेश प्रताप सिंह, यूनिश खान, मशूद अहमद, रशद खान, व्ही.एन. जोशी, अक्षय तिवारी, राकेश शर्मा, मुन्नी लाल वंशकार, अंकित रिछारिया, विमला सिंगरौल, हिमांशु ठाकुर, प्रकाश साहू, अमित रैकवार, शिव प्रताप सिंह, मोहम्मद निशार शेख, नरेंद्र कुमार, फैज मोहम्मद व फैयाज मोहम्मद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Created On :   13 March 2026 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story