- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नल-जल योजना की सुस्ती से द्वारी में...
Panna News: नल-जल योजना की सुस्ती से द्वारी में हाहाकार, आंगनबाडी के बच्चे और मरीज पानी को परेशान

Panna News: जिले में सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई गहरी होती जा रही है। पन्ना-अमानगंज मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत द्वारी में पेयजल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यहाँ के आंगनबाडी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी की बूंद-बूंद के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
पडोस के मोहल्ले के भरोसे आंगनबाडी
द्वारी ग्राम की आंगनबाडी में आने वाले मासूम बच्चों के लिए पानी का कोई स्थाई प्रबंध नहीं है। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को बच्चों की प्यास बुझाने के लिए पडोस के मोहल्लों से पानी ढोकर लाना पड रहा है। यही स्थिति स्वास्थ्य केंद्र की है जहाँ इलाज कराने आने वाले मरीज और उनके परिजन पानी की कमी के चलते यहाँ-वहाँ भटकने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य केंद्र के पास लगा हैंडपंप भी सफेद हाथी साबित हो रहा है क्योंकि उसका पानी पीने योग्य नहीं है।
यह भी पढ़े -ईंधन संकट के बीच अयजगढ़ में अनोखी बारात, बैलगाडिय़ो पर निकली बारात, परम्परा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अधूरी नल-जल योजना और विभागीय लापरवाही
ग्राम पंचायत द्वारी में नल-जल योजना का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम बेहद सुस्त है। केंद्र और प्रदेश सरकार की हर घर जल की मंशा पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी पानी फेर रहे हैं। पन्ना जिले के दर्जनों स्कूलों में पानी न होने के कारण शौचालय बंद पड़े हैं जिससे स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड रही हैं।
जिले भर में सुस्त पड़ी गतिविधियां
यह समस्या केवल द्वारी ग्राम तक सीमित नहीं है। पूरे पन्ना जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व जल निगम की गतिविधियां ठप सी नजर आ रही हैं। शासन स्तर से करोडों के बजट आवंटित होने के बावजूद धरातल पर क्रियान्वयन की कमी साफ झलकती है। स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में पानी न होने से बच्चों का भविष्य और स्वास्थ्य दोनों दांव पर हैं।
यह भी पढ़े -पन्ना विधायक के प्रयासों से मिली सौगात, कन्या महाविद्यालय का होगा कायाकल्प, स्थानीय स्तर से जारी होंगे बसों के फिटनेस
इनका कहना है
आंगनबाड़ी केंद्र में पानी की काफी परेशानी है इसलिए पड़ोस के मोहल्ले से पानी लाकर यहां पर पहुंचने वाले बच्चों को उपलब्ध करवाया जाता है।
विमल कोरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारी
मेरी जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारी में कोई भी पेयजल संकट नहीं है ग्राम पंचायत कार्यालय में बोर है ग्राम पंचायत पूरे समय खुली रहती है जब भी जिसको पानी की आवश्यकता होती है वह जाकर पानी ले सकता है आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रके पास जो हैंडपंप लगा हुआ है उसका पानी जरूर पीने योग्य नहीं है।
मिथिलेश तिवारी, सचिव ग्राम पंचायत द्वारी
यह भी पढ़े -पन्ना विधायक के प्रयासों से मिली सौगात, कन्या महाविद्यालय का होगा कायाकल्प, स्थानीय स्तर से जारी होंगे बसों के फिटनेस
Created On :   13 March 2026 3:08 PM IST












