- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त...
Panna News: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय: राजभान सिंह

Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला प्रभारी राजभान सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं हैं बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है। उन्होंने कहा कि नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। उन्होंने बतलाया कि जिस निजी परिवार का उल्लेख किया गया है उससे मीनाक्षी नटराजन को अभियुक्त नहीं बल्कि प्रतिवादी के रूप में दर्शाया गया है। प्रतिवादी और अभियुक्त की कानूनी स्थिति अलग-अलग होती है दोनों को सामान मानकर की गई व्याख्या गंभीर कानूनी प्रश्न उत्पन्न करती है। पत्रकार वार्ता में मौजूद पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि पंच, सरपंच, विधायक उम्मीदवार के पर्चे निरस्त होते सुने हैं लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि राज्यसभा जैसे उच्च सदन के लिए अधिकृत उम्मीदवार का पर्चा एक विधानसभा के अधिकारी द्वारा खारिज कर दिया।
यह भी पढ़े -विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, एनएमडीसी के तत्वाधान में आयोजित हुआ शिविर
श्री सिंह का कहना था कि भाजपा को यह आभास हो गया था कि कांग्रेस का कोई भी विधायक इनकी लालच में आने वाला नहीं हैं और जो इनके द्वारा तीसरा उम्मीदवार खडा किया गया उसकी हार सुनिश्चित है। इसलिए इनके द्वारा इस तरीके का असंवैधानिक कार्य किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीरेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि अब हमें इसके लिए जागरूक होना पडेगा और डटकर संघर्ष करना पडेगा ताकि आगे आने वाले नगरीय निकाय के चुनाव में यह इस प्रकार के अलोकतांत्रिक हथकण्डे अपनाते हुए उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर सकते हैं जिससे और भी विस्फोटक स्थिति निर्मित हो सकती है। श्री द्विवेदी ने कहा कि एक महिला उम्मीदवार का पर्चा खारिज करके भाजपा की कथनी और करनी स्पष्ट रूप से उजागर हो गई है। आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीस खान, पूर्व अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, गुनौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ, सुनील अवस्थी, दीपक तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, राजबहादुर पटेल, पुरूषोत्तम जडिया, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Created On :   16 Jun 2026 3:36 PM IST













