- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सड़क किनारे आम व जामुन बेंच रहे...
Panna News: सड़क किनारे आम व जामुन बेंच रहे बच्चे, खतरे में नौंनिहालों का जीवन

Panna News: गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गईं और स्कूल पुन: खुल गये। शाहनगर की मुख्य सडक़ों और हाईवे किनारे जामुन व आम बेचते नाबालिग बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। यह मासूम तेज रफ्तार वाहनों के बीच, धूल-मिट्टी और 45 डिग्री की भीषण गर्मी में 10-20 रुपये के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रोजाना दर्जनों बच्चे ट्रैफिक के बीच दौड़-दौड़ कर ग्राहकों को आवाज लगाते हैं। एक पल की चूक और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कस्बे से गुजरने वाले एनएच-43 पर कचौरी मोड़ से पुरैना मोड़ के बीच खासकर ऐसे बच्चे बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़े -पन्ना में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग को मिला जनसमर्थन, सजग युवा एसोसिएशन के हस्ताक्षर अभियान में 200 से अधिक नागरिकों ने लिया हिस्सा
बाल श्रम कानून के बावजूद प्रशासन की उदासीनता और अभिभावकों की आर्थिक मजबूरी इन बच्चों को मौत के मुंह में धकेल रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि सख्ती से बाल श्रम पर रोक लगाकर इन बच्चों को स्कूल भेजने की व्यवस्था की जाए। समय रहते रोकथाम जरूरी है वरना इंतजार सिर्फ एक बड़े हादसे का है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी शाहनगर राम निवास चौधरी ने कहा कि मैं आज ही पुलिस प्रशासन एवं विकासखंड अधिकारी से बात करता हूं।
Created On :   17 Jun 2026 3:26 PM IST













