- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अजयगढ़ के माधौगंज में हुए दोहरे...
Panna News: अजयगढ़ के माधौगंज में हुए दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा, मां-बेटे की निर्मम हत्या, आरोपी रामनगर मैहर से गिरफ्तार

Panna News: थाना अजयगढ़ अंतर्गत माधौगंज में चोरी की नियत से घर में घुसे आरोपी द्वारा विरोध करने पर महिला व उसके पांच साल के मासूम बच्चे की मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकाण्ड का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने प्रेस वार्ता आयोजित इस हत्याकाण्ड के संबध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रहुनियां मोहल्ला माधौगंज अजयगढ महिला एवं उसके 05 साल के मासूम बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी को रामनगर मैहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में फरियादी रामनरेश कुशवाहा मृतिका के जेठ द्वारा दिनांक १७ सितम्बर २०२५ को थाना अजयगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि में उसके छोटे भाई की पत्नि एवं उसके 05 साल के बेटे की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अजयगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(०१), 332(ए) में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी अजयगढ़ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजयगढ व थाना प्रभारी धरमपुर के नेतृत्व में सायबर सेल टीम पन्ना को शामिल करते हुये 02 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं संभावित रूट के करीब 200 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं घटना स्थल के आसपास व रिश्तेदारो एवं संभावित संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा मे लेकर पूंछतांछ की गई साथ ही रहुनियां मोहल्ला एवं उसके आसपास किराये से रह रहे बाहरी व्यक्तियों के बारे मे जानकरी एकत्रित की गई। पुलिस टीमों के प्रयासों से जानकारी प्राप्त हुई की रहुनियां मोहल्ले के पास में ही रह रहा इन्द्रभान साकेत पिता सुखलाल साकेत उम्र २५ वर्ष निवासी ग्राम खोमरहा थाना रामनगर जिला मैहर जो घटना दिनांक के कुछ दिन बाद ही कमरा खाली करके चला गया था जिस पर पुलिस टीमों द्वारा उक्त व्यक्ति के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई एवं उसकी गतिविधि नजर रखी गई। जिस पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त संदिग्ध व्यक्ति को ग्राम खोमरहा रामनगर मैहर से दिनांक १३ मई २०२६को गिरफ्तार कर थाना अजयगढ़ लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई।
आरोपी मजदूरी करने आया था अजयगढ
आरोपी द्वारा बताया गया कि मार्च 2025 में अपनी पत्नि को लेकर मजदूरी करने अपने रिश्ते के जीजा के पास अजयगढ आया था माधवगंज मोहल्ला में किराये से कमरा लेकर रहने लगा था एवं अजयगढ में पार्क के पास चाट का ठेला लगाता था। आज से लगभग साढे सात माह पहले मंैने रहुनिया मोहल्ला माधवगंज में किराना की दुकान चलाने वाली सोनू कुशवाहा के घर में चोरी करने की योजना बनाकर रात लगभग 11:30 बजे उसके घर के बाहर पहुंचकर उसका दरवाजा खटखटाया तो सोनू कुशवाहा ने दरवाजा खोला तो मैंने उसको डराने और उसके बाद उससे रूपये हासिल करने के उद्देश्य से उसको पकडकर उसका मुंह दबाया लेकिन उसने मेरे हांथ में मुंह से काट लिया और विरोध किया तो मैंने उसको जमीन पर पटक दिया और उसकी साडी को उसके गले में लपेट कर और वहीं पडा गमछे जैसे कपडे को उसके मुंह में ठूंसकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये उसी दौरान उसका एक बेटा जागकर चिल्लाते हुये मेरी ओर आया तो मैंने उसका भी गला दबाकर और मुंह में कपडा ठुंसकर उसकी भी हत्या कर दी और फिर रूपयों के लिये उसके घर की सामान की तलाशी ली तो उसके पीछे वाले कमरे में दाल चावल के डिब्बों में नगद रूपये व सिक्के लगभग 650 रूपये मिले थे। सोनू का दूसरा छोटा बच्चा उस समय वहीं खाट पर सो रहा था क्योंकि मुख्य दरवाजा मंैने अंदर से बंद कर लिया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी को पुलिस रिमाण्ड मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह रहे कार्यवाही में शामिल
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी धरमपुर उपनिरीक्षक अनिल सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक जयेन्द्र पाल, राजकुमार अहिरवार, महिला प्रधान आरक्षक राजकुंवर, आरक्षक भूरी सिंह, रामनरेश गुप्ता, मनोज पटेल, रोहित मिश्रा, रामलखन पटेल एवं सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   14 May 2026 2:38 PM IST














