Panna News: युवती की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी और पिता को बांधकर पीटा

युवती की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी और पिता को बांधकर पीटा
  • पन्ना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में बुधवार सुबह ०८ बजे सनकी युवक ने युवती पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करते हुए हत्या कर दी। 23 वर्षीय आरती यादव की पन्ना से रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

Panna News: पन्ना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में बुधवार सुबह ०८ बजे सनकी युवक ने युवती पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करते हुए हत्या कर दी। 23 वर्षीय आरती यादव की पन्ना से रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी विनोद यादव 27 वर्ष व उसके पिता गंभीर सिंह उर्फ बच्चा को पकड़ कर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर मारपीट की। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया एवं मारपीट से घायल आरोपी के पिता को जिला अस्पताल भेजा। आरोपी के पास से देशी कट्टा व चाकू बरामद हुआ है। 13 मई सुबह ०8 बजे शौच के लिए घर से निकली आरती पर घर के पीछे छिपे विनोद ने गोली चलाई। ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुन भागते हुए आरोपी को पकड़ा फिर पिता को भी लाकर दोनों की धुनाई की। घायल युवती को पन्ना अस्पताल से रीवा रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी विवाहित एवं रिश्ते में मौसी का बेटा

कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि मृतिका के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है आरोपी की पत्नी काफी समय पहले उसका साथ छोडकर जा चुकी है। मृतिका उसके पारिवारिक रिश्ते में मौसी की बेटी थी। मृतिका के सिर में गंभीर चोटे पाई गई हैं मौत किस कारण की वजह से हुई है यह चिकित्सक की रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। हत्या के कारण की भी जांच की जा रही है।


Created On :   14 May 2026 2:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story