Panna News: कलेक्टर ने श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीकरण के संबंध में जारी किए निर्देश

Panna News: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शत प्रतिशत लाभ प्रदान किया जाना है। इसके लिए विशेष अभियान के माध्यम से शिविर आयोजित कर श्रमिकों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को लक्षित समूह के श्रमिकों का योजना में पंजीकरण करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला कलेक्टर ने जिला प्रबंधक एमपी हाउसिंग बोर्ड, महाप्रबंधक जल निगम, जिला प्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा परियोजना प्रबंधक पीआईयू को अनिवार्य रूप से सभी निर्माण श्रमिकों का पीएम श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीयन के निर्देश दिए हैं। इसी तरह सभी तहसीलदार को ग्राम कोटवार, वनमंडलाधिकारी उत्तर एवं दक्षिण को चौकीदार, कोटवार एवं अन्य श्रमिक, परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को समस्त स्वसहायता समूह की दीदियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़े -पेट दर्द से परेशान 27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, शाहनगर के सुगरहा गांव की घटना, सुबह शौंचालय में लगाई फांसी
जिला कलेक्टर ने उपायुक्त सहकारिता को सहकारी समितियों के सेल्समैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आशा कार्यकर्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पंजीयन के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले मनरेगा श्रमिक, म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत पंजीकृत श्रमिक, संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह में कार्यरत एवं अन्य संगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहरी क्षेत्रों में कार्य करने वाले पथ विक्रेता एवं दुकानों पर काम करने वाले श्रमिक, म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल व संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक सहित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह में कार्यरत श्रमिक और अन्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान मोड में शिविर के माध्यम से योजना में श्रमिक पंजीयन की कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर अधिकाधिक श्रमिकों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
Created On :   14 May 2026 2:29 PM IST













