Panna News: पुरानी बुराई पर टाई लीवर से हमला कर की मारपीट

पुरानी बुराई पर टाई लीवर से हमला कर की मारपीट
अजयगढ थाना की हनुमतपुर चौकी के ग्राम बरियारपुर भुमियान में पुरानी बुराई पर से हुए विवाद में एक ४५ वर्षीय युवक के साथ हमला कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

Panna News: अजयगढ थाना की हनुमतपुर चौकी के ग्राम बरियारपुर भुमियान में पुरानी बुराई पर से हुए विवाद में एक ४५ वर्षीय युवक के साथ हमला कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। फरियादी जान मोहम्मद पिता स्वर्गीय लाल खां ने रिपोर्ट करते हुए पुलिस को बताया कि दिनांक ११ मई को रात में ०८ बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था तभी आरोपी नाजिम खां आया और पुरानी बुराई जमीनी विवाद पर से गालियां देने लगा मना करने पर हाथ में लिए लोहे के टाई लीवर से हमला कर दिया जो कि सिर में लगने से पीछे की ओर से खून निकलने लगा वहां पर बैठे लोगों ने तथा पत्नी ने बीच-बचाव कर बचाया तब जाते समय आरोपी नाजिम खां कह रहा था कि आज तो बच गए दोबारा मिलोगे तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


Created On :   14 May 2026 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story