Jabalpur News: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस नहीं दे रही बीमित को इलाज का पूरा भुगतान

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस नहीं दे रही बीमित को इलाज का पूरा भुगतान
सारे दस्तावेज देने के बाद भी किया जा रहा गोलमाल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नई हो या फिर पुरानी पॉलिसी क्यों न हो जिम्मेदार अधिकारी गोलमाल करने में पीछे नहीं हैं। पहले अस्पताल में कैशलेस से इनकार किया जाता है और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की गलतियां निकालकर नो क्लेम कर दिया जाता है। बीमित परेशान होकर बीमा लोकपाल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में केस कर रहे हैं।

ऐसी ही शिकायत जबलपुर राइट टाउन निवासी राजेश कुमार मालवीय ने की है। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ था। पॉलिसी क्रमांक पी/201116/01/2022/006814 का प्रीमियम सालों से देते आ रहे हैं। उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा था।

इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया पर जिम्मेदार अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने इलाज के बाद सारे बिल व रिपोर्ट बीमा कंपनी में सबमिट किया तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पूरा भुगतान नहीं किया।

बीमित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया जा रहा है। बीमित ने कंपनी के विरुद्ध बीमा लोकपाल में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में बीमा कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर संबंधित समस्या बताएं-

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर

2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   14 May 2026 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story