- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अपने करियर को दें सही दिशा, 18 से...
दैनिक भास्कर एजुकेशन फेयर 2026: अपने करियर को दें सही दिशा, 18 से 20 मई तक जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर के विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से 'दैनिक भास्कर' एक बार फिर एजुकेशन फेयर 2026' का आयोजन करने जा रहा है। यह तीन दिवसीय मेला 18 मई से 20 मई तक जबलपुर के घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र (NSCBCI) में आयोजित होगा। इस फेयर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके करियर के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से रूबरू कराना है।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं:
दिनांक: 18, 19 और 20 मई 2026
स्थान: नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र (NSCBCI), घंटाघर के पास, जबलपुर
प्रतिभा सम्मान: वर्ष 2026 की 12वीं परीक्षा में 70% या अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान।
विशेष आकर्षण: फ्री साइकोमेट्रिक टेस्ट, रजिस्ट्रेशन पर फ्री गिफ्ट और स्टूडेंट्स के लिए डेली लकी ड्रा।
एंट्री: सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क (Free)।
विशेषज्ञ बताएंगे सफलता का सही रास्ता
इस एजुकेशन फेयर में न केवल 10वीं और 12वीं के छात्र, बल्कि ग्रेजुएट और प्रोफेशनल्स भी हिस्सा ले सकते हैं। यहाँ एक्सपर्ट करियर काउंसलर द्वारा व्यक्तिगत सलाह (Personal Counseling) दी जाएगी। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए विशेष मार्गदर्शन और डेली स्पेशल सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।
सहभागी प्रमुख संस्थान (Participating Brands & Universities)
इस मेले में शिक्षा जगत के नामी संस्थान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे:
Presenters: SAGE University (Indore-Bhopal)
The Board of Education (Church of North India, Jabalpur Diocese)
Vision Partner: Mangalayatan University (Jabalpur)
Amity University (Gwalior), Ajeenkya DY Patil University, MIT-ADT University (Pune), DPGU (Dnyaan Prasad Global University), Jagran Lakecity University (Bhopal), Avantika University, IES University, AISECT Group of Universities, Mahakaushal University (Jabalpur), Baderia Global, LNCT Group of Colleges, Shri Ram Group (Jabalpur), Gyan Ganga Group of Institutions, Nachiketa College (Vijay Nagar, Jabalpur) Sunrise Career Guidance
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9287240807, 8319069787, 9302168579, 9302422888, 9893049294
Created On :   14 May 2026 4:18 PM IST










