Panna News: शासकीय कार्य में लापरवाही पर वार्ड बॉय निलंबित

शासकीय कार्य में लापरवाही पर वार्ड बॉय निलंबित
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर के प्रतिवेदन पर तत्काल प्रभाव से वार्ड बॉय राजेश कुमार बेन को निलंबित करने की कार्यवाही की है।

Panna News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर के प्रतिवेदन पर तत्काल प्रभाव से वार्ड बॉय राजेश कुमार बेन को निलंबित करने की कार्यवाही की है। सीएचसी देवेन्द्रनगर के निलंबित वार्ड बॉय का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ़ निर्धारित किया गया है। इस अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। बीएमओ द्वारा पत्र के माध्यम से वार्ड बॉय के संबंध में पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस तथा प्राप्त शिकायतों के संबंध में अवगत कराया गया था।

वार्ड बॉय के विरूद्ध चिकित्सक एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार करने, हितग्राहियों को बेवजह परेशान करने तथा ड्यूटी पर शराब पीकर उपस्थित होने की शिकायतें थीं। इस कृत्य पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई थी। राजेश कुमार बेन द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र की तामीली के बावजूद अपना प्रतिवाद उत्तर भी अब तक किसी भी माध्यम से प्रस्तुत नहीं किया गया था।


Created On :   14 May 2026 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story