Chhindwara News: शारदा चौक में चाकूबाजी, एक युवक घायल, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Chhindwara News: शहर के शारदा चौक पर मंगलवार-बुधवारी दरमियानी रात पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवक के सीने, हाथ और पीठ पर चाकू के घाव है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टीआर्ठ आशीष धुर्वे ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 2 बजे शारदा चौक िनवासी 24 वर्षीय नमन पिता गणेश मंडराह अपने साथियों के साथ चौक पर खड़ा था। तभी 20 वर्षीय प्रथम पिता राकेश सीहोते ने पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौच कर चाकू से हमला कर दिया। नमन मंडराह के सीने, हाथ और पीठ पर गहरे घाव लगे है। घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी प्रथम सीहोते के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई चेतन मर्सकोले, एएसआई ब्रजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक युवराज रघुवंशी, आरक्षक विकास बैस और सागर शामिल है।
यह भी पढ़े -सरकारी शादी का टेंडर सस्पेक्टेड, दो रुपए में नाश्ता, एक रुपए में चाय,टैंकर का पिलाया पानी, विवाद के बाद अफसर बैकफुट में
देर रात केक काटने के दौरान शुरू हुई कहासुनी-
पुलिस की प्राथमिक जांच मंे सामने आया कि देर रात लगभग 1 बजे सूजल नामक युवक के जन्मदिन पर केक काटा जा रहा था। इस दौरान 10 से 15 लड़के इकट्ठे थे। इस दौरान विवाद की शुरूआत हुई थी। इसके बाद दोनों युवकों के बीच मारपीट हो गई। टीआई आशीष धुर्वे का कहना है कि देर रात केक काटने की इस प्रथा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केक काटने के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।
Created On :   14 May 2026 2:56 PM IST













