Panna News: गुटखा पर से हुआ विवाद, डंडे से युवक का सिर घायल

Panna News: अजयगढ थाना कस्बा मुख्यालय स्थित सोसायटी मंडी के पास गुटखा खिलाने को लेकर दो लोगों के बीच हुआ वाद-विवाद मारपीट में बदल गया। डंडे से की गई मारपीट में युवक का सिर फूट गया और खून निकल गया। घटना को लेकर फरियादी युवक बारेलाल कोंदर पिता परसराम कोंदर उम्र ४० वर्ष निवासी सोसायटी मंडी के पास अजयगढ ने पुलिस को बताया कि दिनांक ११ मई को शाम करीब ०७:३० बजे अपने घर में बैठा था पत्नी शादी में गई थी बडा दादा बुद्धू पिता बल्दू कोंदर मेरे घर आया और कहने लगा कि गुटखा खिलाओ तो मैंने उससे कहा कि तुम खिलाओ तो वह कहने लगा कि तुम्हारे घर आया हूं तुम गुटखा खिलाओ और गालियां देने लगा तथा में लिया डंडा मारा जो सिर में लगा खून बहने लगा सोहन खटीक और पंखी बाई ने बीच बचाव कर बचाया। डायल ११२ से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । पुलिस ने आरेपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े -अजयगढ़ के माधौगंज में हुए दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा, मां-बेटे की निर्मम हत्या, आरोपी रामनगर मैहर से गिरफ्तार
Created On :   14 May 2026 2:44 PM IST












