Panna News: ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को पन्ना में दवा बाजार रहेगा बंद

Panna News: केंद्र सरकार द्वारा जारी जीएसआर 817-ई और 220 के विरोध में अखिल भारतीय बंद के आव्हान पर 20 मई को पन्ना जिले का दवा व्यापार पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय सोमवार को स्थानीय साईं बाबा मंदिर धर्मशाला में आयोजित पन्ना जिला औषधि विक्रेता संघ की बैठक में लिया गया। केमिस्टों का आरोप है कि नए नियमों के माध्यम से ऑनलाइन और ई-फार्मेसी को बढ़ावा दिया जा रहा है जो ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1945 का उल्लंघन है। संघ के अध्यक्ष श्रीकांत दीक्षित ने कहा कि ई-फार्मेसी में दवाओं के रखरखाव, असली-नकली की पहचान और रिकॉर्ड संधारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिससे आम जनता के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 15 मई को जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओ पन्ना को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Created On :   14 May 2026 2:41 PM IST
Next Story













