- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हेमलता विजय चंसौरिया ने जरूरतमंद...
Panna News: हेमलता विजय चंसौरिया ने जरूरतमंद लोगों को प्रदान की रजाई, सेवा कार्य की सराहना

Panna News: शहर के शारदा माता मंदिर के पास निवासरत सेवानिवृत्त शिक्षक विजय चंसोरिया और उनकी पत्नि हेमलता चंसोरिया द्वारा हर साल की तरह इस साल भी अपने सामाजिक सेवा के कार्य को जारी रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को ग्राम मनौर व बहेरा के लगभग 50 गरीब, बेसहारा, अनाथ और विकलांग लोगों को शारदा माता मंदिर के प्रांगण में रजाईयों का वितरण किया गया। बढती ठंड के मद्देनजर यह वितरण समारोह जरूरतमंद लोगों के लिए एक बडी राहत बनकर आया है। श्री चंसोरिया जो स्वयं एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं नियमित रूप से समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। इस अवसर पर श्री चंसौरिया ने विशेष रूप से गरीब, बेसहारा, अनाथ और दिव्यांग लोगों को शारदा मंदिर में रजाई लेने के लिए आमंत्रित किया था ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जरूरतमंदों तक ही सहायता पहुंचे।
Created On :   12 Dec 2025 2:11 PM IST













