Panna News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जिले की पुलिस ने रैपुरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़ता ने 13 फरवरी को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Panna News: जिले की पुलिस ने रैपुरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़ता ने 13 फरवरी को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। थाना रैपुरा में बीएनएस व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक स्मिता सिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और लगातार दबिश से आरोपी को आज गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच कराई गई। उसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पन्ना पुलिस ने महिला अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई का वादा किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल, महिला आरक्षक चांदनी जैन, आरक्षक अश्विनी, अतुल, द्वारिका, महेश, राहुल व अभिषेक का सराहनीय योगदान रहा।


Created On :   16 Feb 2026 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story