Panna News: परीक्षा केन्द्र में नकल की रोकथाम के लिए दो प्राचार्यों की लगी अतिरिक्त ड्यूटी

परीक्षा केन्द्र में नकल की रोकथाम के लिए दो प्राचार्यों की लगी अतिरिक्त ड्यूटी
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आ रही शुरूआती शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा नकल की रोकथाम को लेकर ठोस ्रप्रबंध शुरू कर दिये गये हैं।

Panna News: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आ रही शुरूआती शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा नकल की रोकथाम को लेकर ठोस ्रप्रबंध शुरू कर दिये गये हैं। पन्ना जिले के सलेहा स्थित एक अशासकीय विद्यालय में स्थापित बोर्ड परीक्षा केन्द्र में नकल की रोकथाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दो प्राचार्यों की परीक्षा की निगरानी के लिए अतिरिक्त ड्यूटी लगवाये जाने का आदेश जारी किया गया है। सलेहा स्थित बोर्ड परीक्षा केन्द्र पंडित शिवगोविन्द गर्ग हायर सेकेण्डरी स्कूल में नकल को रोके जाने हेतु रामनरेश सोनी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल कठवरिया एवं बृजेन्द्र व्यास प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेवा की तैनातगी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे द्वारा इस संबध में जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त परीक्षा ड्यूटी दिनांक १६ फरवरी २०२६ एवं १७ फरवरी २०२६ को समय ०८ बजे से १२ बजे तक की समयावधि के लिए दोनों प्राचार्यों को परीक्षा संबधी विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Created On :   16 Feb 2026 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story