- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- छत्रसाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय...
Panna News: छत्रसाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Panna News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस छत्रसाल महाविद्यालय के मुख्य सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर विज्ञान में महिलाओं द्वारा विकसित भारत की प्रगति की थीम पर दो दिवसीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और विकसित भारत के निर्माण पर विशेष जोर दिया। डॉ. एन.के. पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की जबकि डॉ.आर.एम. दत्ता ने स्वागत भाषण दिया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी.पी. मिश्रा ने विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में विज्ञान को व्यवहारिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से समझाते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने पर बल दिया। द्वितीय टेक्निकल सेशन में कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने रमन प्रभाव की वैज्ञानिक व्याख्या की तथा कृषि क्षेत्र में ड्रोन द्वारा दवा छिडक़ाव के लिए महिलाओं के प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। पॉलिटेक्निक कॉलेज से इंजीनियर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने इंटरनेट साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर सरल शब्दों में चर्चा की।
यह भी पढ़े -सुनहरा सड़क मार्ग की हालत खराब, राहगीर परेशान, पुलिया और गहरे गढ्ढों के बीच ग्रामीण जोखिम में
प्रतियोगिताएं एवं सम्मान
प्रथम दिवस प्रश्न मंच भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। भौतिक शास्त्र विभाग के राष्ट्रीय सेमिनार प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोरमा गुप्ता ने समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. जे.के. वर्मा, डॉ. एम.के. शुक्ल, डॉ. डी.पी. कुशवाहा सहित वरिष्ठ प्राध्यापकगण शैक्षणिक स्टाफ एवं 100 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अरविंद निषाद ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा जय चौरसिया ने तकनीकी सहयोग दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए विज्ञान जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
Created On :   2 March 2026 12:33 PM IST













