- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- देवेन्द्रनगर में रेत से भरे ओवरलोड...
Panna News: देवेन्द्रनगर में रेत से भरे ओवरलोड ट्रेक्टर भर रहे फर्राटा

Panna News: अवैध रेत खनन के कारण नदियों का जल स्तर नीचे जा रहा है जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेत माफियाओं द्वारा नदियों में अवैध रेत खनन किया जा रहा हैए जिससे नदियों की स्थिति खराब हो रही है। इससे न केवल नदियों का जल स्तर नीचे जा रहा है बल्कि इससे पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। देवेंद्रनगर में इन दिनों रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों का धड़ल्ले से आवागमन हो रहा है। मुख्य सडक़ों से लेकर अंदरूनी गलियों तक दिन-रात दौड़ते यह वाहन न सिर्फ यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं बल्कि बड़े हादसों को भी खुली दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबधित खनिज विभाग व पुलिस की कार्यवाही केवल दिखावे तक ही सीमित है। कभी-कभार चालान की औपचारिकता पूरी कर ली जाती है लेकिन ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी है।
यह भी पढ़े -जुआ के फड़ पर देवेन्द्रनगर पुलिस की बडी कार्यवाही, बड़ागांव में कई सालों से संचालित जुए के फड़ पर दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह ट्रैक्टर बेखौफ सडक़ों पर फर्राटा भर रहे हैं ओवरलोड रेत से लदे ट्रैक्टरों के कारण सडक़ें भी तेजी से खराब हो रही हैं। धूल और गिट्टी उडऩे से आसपास के दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। कई बार ट्रैक्टरों से रेत सडक़ पर गिर जाती है जिससे बाइक सवार फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह है कि प्रशासन सिर्फ कागजी कार्रवाई करता है या सच में ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने की हिम्मत दिखाता है।
Created On :   1 March 2026 6:13 PM IST













