- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मोहन्द्रा में स्कूटी से घूमते दिखे...
Panna News: मोहन्द्रा में स्कूटी से घूमते दिखे विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक

Panna News: विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पाठक शनिवार को मोहन्द्रा में मंडल अध्यक्ष और सरपंच अरुण चौरसिया के साथ स्कूटी से घूमते दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा की पहली भागवत कथा स्थल भगत जी धाम के दर्शन किए। स्थानीय सरपंच की मांग पर मुख्य सडक़ से भगत जू धाम तक पक्की सडक़ बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री से बात करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान विधायक श्री पाठक हाट बाजार, पान मंडी, ग्राम पंचायत तक स्कूटी चलाकर गए। वह पास ही में एक गांव में दादा शिष्य मंडली के सदस्य रहे पूरन शास्त्री महाराज की अंत्येष्ठिी में शामिल होकर लौटे थे।
यह भी पढ़े -जन आक्रोश आंदोलन में नफरत फैलाने वालों तथा कई अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Created On :   1 March 2026 3:57 PM IST
Next Story












