- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दक्षिण वनमण्डल के कल्दा रेंज में...
Panna News: दक्षिण वनमण्डल के कल्दा रेंज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Panna News: जेके सीमेंट के पर्यावरण विभाग द्वारा दक्षिण वनमंडल के कल्दा परिक्षेत्र में छठवां नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिजन, वन समिति सदस्य, स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य शिविर यूनिट हेड कपिल अग्रवाल एवं एचआर हेड अवनीश गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सना अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। चिकित्सकीय एवं तकनीकी सहयोग हेतु गिरधारी गोदारा, महेश मुंजाल, निवेदिता श्रीवास, दीपेंद्र तिवारी एवं मोनू बाल्मीकि पूरे समय उपस्थित रहे। शिविर में जांच के लिए सभी आवश्यक आधुनिक उपकरण एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
यह भी पढ़े -जुआ के फड़ पर देवेन्द्रनगर पुलिस की बडी कार्यवाही, बड़ागांव में कई सालों से संचालित जुए के फड़ पर दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य शिविर में कुल 96 ओपीडी मरीजों की जांच की गई जिनमें 12 लोगों के रक्त परीक्षण भी किए गए। सभी लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। इस पहल से वनकर्मियों के परिवारों, वन समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। जेके सीमेंट की ओर से डॉ. अरित्रा बनर्जी एवं डॉ. सौरभ यादव हेड एनवायरनमेंट अपनी सहायक टीम के सदस्य सुदामा गुप्ता के साथ उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से परिक्षेत्र अधिकारी परिवेश भदौरिया द्वारा कार्यक्रम का समन्वय किया गया। लाभार्थियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेके सीमेंट द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने जेके सीमेंट एवं वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संतुलित संगम बताया जो वनकर्मियों एवं ग्रामीणों के कल्याण तथा समाज के प्रति संस्थागत उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह भी पढ़े -जन आक्रोश आंदोलन में नफरत फैलाने वालों तथा कई अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Created On :   1 March 2026 4:10 PM IST












