- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की...
Panna News: म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण आयोजित

Panna News: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पन्ना कार्यकारिणी की घोषणा व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज दिनांक २८ फरवरी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला चिकित्सालय पन्ना के सभागार में भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में भारत माता एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आलोक गुप्ता सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना, डॉ. स्मृति गुप्ता, डॉ. शोभित तिवारी, डॉ. हेमंत चौराहा उपस्थिति रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष पन्ना के रूप में सलीम खान उपाध्यक्ष पद पर, राजेश कुमार रजक एवं दिलीप सिंह जिला सचिव, डॉ. राकेश सोनी, रामकृपाल सेन एवं बृजकिशोर कुशवाहा को कार्यकारिणी में शामिल करते हुए उन्हें शपथ ग्रहण करवाई गई।
वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर महेन्द्र कुशवाहा, प्रचार सचिव शिवनंदन एवं वहीद खान ने शपथ ली। इसके साथ ही महिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती अंजलीना गुप्ता, उज्जवला करमरकर, चादंनी सोनी, दुर्वा पाण्डेय, शिवानी विश्वकर्मा ने शपथ ली। दीनदयाल प्रजापति, अंजली ठाकुर, दिनेश शर्मा, वृंदावन चर्मकार ने सहसचिव का पदभार ग्रहण किया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आर.के. सोनी, गीता श्रीवास्तव, मीना ओमरे, पूर्णिमा वर्मा, सपना साहू, फिरोज खान, गौरव रावत, रूद्र, विनय कुशवाहा, शिवांगी त्रिपाठी, शिवानी सिंह, रोली सिंह, अलका, प्रियंका सिंह, ज्योति शर्मा, कलीम, अरूण रजक, गोली सेन एवं अनुपम रैकवार शामिल हुए। इसके साथ पवई के लिए कमलकांत त्रिपाठी, रामप्रताप रजक देवेन्द्रनगर, सुखीराम कुशवाहा, अमानगंज से रामशरण तिवारी एवं रामस्वरूप यादव, शाहनगर से सुशील गोस्वामी ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. राकेश सोनी एवं आभार प्रदर्शन सलीम खान द्वारा किया गया।
Created On :   1 March 2026 4:02 PM IST














