Panna News: होली उत्सव मेले का किया गया शुभारंभ, स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद बने आकर्षक

होली उत्सव मेले का किया गया शुभारंभ, स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद बने आकर्षक
जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत पन्ना के तत्वाधान में होली के रंग आजीविका के संग थीम पर आयोजित जिला स्तरीय होली उत्सव मेले का शुभारंभ विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर श्रीमति उषा परमार, सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी ने फीता काटकर किया।

Panna News: जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत पन्ना के तत्वाधान में होली के रंग आजीविका के संग थीम पर आयोजित जिला स्तरीय होली उत्सव मेले का शुभारंभ विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर श्रीमति उषा परमार, सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी ने फीता काटकर किया। मेले का उद्घाटन मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने होली उत्सव मेला में लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया एवं त्यौहारों से संबंधित हर्बल गुलाल, मिठाइयां खरीदी।

मेला में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पाद जैसे हर्बल गुलाल, होली पूजन सामग्री, मधुर मिष्ठान, नमकीन, आजीविका चाय, होली वस्त्र, मिलेट उत्पाद, वाश उत्पाद, ठंडाई, स्वदेशी व्यंजन, रसोई सामग्री, कलात्मक सजावटी सामग्रीयां, पापड, आचार, बडी, पापड, मसाला, आंवला उत्पाद, रंग, पिचकारी, मुखौटा आदि सामग्री उपलब्ध है। इस पहल के माध्यम से वोकल फार लोकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है बल्कि महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, जिला प्रबंधक ओ.पी. सोनी, सुशील शर्मा, कमल श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रबंधक विवेक मिश्रा, सहायक ब्लॉक प्रबंधक नूरिन्न निशा, शीतल द्विवेदी, पंकज गर्ग एवं रोहित विश्वकर्मा, हरिराम रैकवार, लाखन यादव व समूह की दीदिया उपस्थित रहीं।


Created On :   1 March 2026 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story