Panna News: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पकड़े गए पांच आरोपी

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पकड़े गए पांच आरोपी
कोतवाली पुलिस द्वारा पन्ना शहर के रानीगंज स्थित खटिकयाना मोहल्ला में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पांच जुआडियों को मौके पर दबिश देकर पकड़ा गया।

Panna News: कोतवाली पुलिस द्वारा पन्ना शहर के रानीगंज स्थित खटिकयाना मोहल्ला में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पांच जुआडियों को मौके पर दबिश देकर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों सनी खटीक उर्फ गुड्डू पिता सुरेश खटीक उम्र 34 वर्ष निवासी लोकमान्य तिलक वार्ड जबलपुर हाल खटीक मोहल्ला एवं आरोपीगणों दिनेश खटीक पिता किशोर खटीक उम्र ३३ वर्ष, अमित खटीक पिता बालकिशन खटीक उम्र २४ वर्ष, सुमित खटीक पिता मुन्नालाल खटीक उम्र २८ वर्ष तीनों निवासी खटिकयाना रानीगंज मोहल्ला थाना कोतवाली पन्ना एवं मुनीब मोहम्मद पिता अनीश मोहम्मद उम्र २२ वर्ष निवासी यूको बैंक के पास किशोरगंज मोहल्ला शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध आज २८ फरवरी को सुबह करीब ०५:१० बजे कार्यवाही की गई है। पकडे गए आरोपियों केकब्जे से २२५० रूपए नगदी एवं ताश के ५२ पत्ते जब्त किए गए है जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्यवाही में कोतवाली पन्ना से प्रधान आरक्षक राजेश सिंह राजपूत, आरक्षक संदीप तिवारी, संदीप पटेल, महेन्द्र चढार, प्रसंग मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।


Created On :   1 March 2026 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story