Panna News: जुआ के फड़ पर देवेन्द्रनगर पुलिस की बडी कार्यवाही, बड़ागांव में कई सालों से संचालित जुए के फड़ पर दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

जुआ के फड़ पर देवेन्द्रनगर पुलिस की बडी कार्यवाही, बड़ागांव में कई सालों से संचालित जुए के फड़ पर दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडु द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 27-28 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ागांव जुए के फड़ पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Panna News: जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडु द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 27-28 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ागांव जुए के फड़ पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागाँव स्थित झिर के पास जंगल में वाहनों एवं मोबाइल टॉर्च के उजाले में ताश के पत्तों से रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान एवं एसडीओपी पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना देवेंद्रनगर की पुलिस बल की टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी देवेंद्रनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बड़ागांव झिर के पास जंगल में दबिश दी गई जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे में प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 05 आरोपियों वीरू कुशवाहा पिता छोटेलाल कुशवाहा उम्र 43 साल निवासी बड़वारा थाना देवेंद्रनगर, महेश सोनकर पिता छोटेलाल सोनकर उम्र 41 साल निवासी देवेंद्रनगर, दिग्विजय सिंह पिता बिहारी लाल सिंह उम्र 30 साल निवासी देवेंद्रनगर, रामू कुशवाहा पिता गज्जू कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी बड़ागांव थाना देवेंद्रनगर व राजेंद्र राजा परमार पिता बड़े राजा परमार उम्र 28 साल निवासी ग्राम बडग़ांव थाना देवेंद्रनगर पर वैधानिक कार्यवाही की गई। कुछ जुआरी रात्रि एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्रनगर में सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 61500 रूपए नगद,् 04 मोटर साइकिल, 05 मोबाइल भी जब्त किया गया है। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह बुंदेला, लक्ष्मी नारायण यादव, सत्येंद्र बागरी, अशोक बागरी, वीर नारायण सिंह, धीरेन्द्र सिंह, बृजेंद्र, रोहित व पुष्पेंद्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Created On :   1 March 2026 4:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story