Panna News: सुरजीत बनें अखिल भारतीय नामदेव दर्जी महासभा के युवा जिला अध्यक्ष

सुरजीत बनें अखिल भारतीय नामदेव दर्जी महासभा के युवा जिला अध्यक्ष
अखिल भारतीय नामदेव दर्जी महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव के निर्देश एवं कोर कमेटी की सहमति पर सुरजीत नामदेव पिता बैजनाथ नामदेव को पन्ना जिले का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Panna News: अखिल भारतीय नामदेव दर्जी महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव के निर्देश एवं कोर कमेटी की सहमति पर सुरजीत नामदेव पिता बैजनाथ नामदेव को पन्ना जिले का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी लोकेंद्र नामदेव ने आधिकारिक घोषणा की। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार सुरजीत नामदेव को संगठन की गतिविधियों को जिलेभर में सशक्त बनाने तथा समाज के हितों के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Created On :   4 Jun 2026 3:36 PM IST

Tags

Next Story